एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Asia ka Sabse Bada Desh:- दुनिया के सबसे बड़े देशों के बारे में जानने के साथ-साथ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? अक्सर लोग एशिया के सबसे बड़े देश के बारे में कंफ्यूज रहते हैं, क्योंकि क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि के आधार पर एशिया के सबसे बड़े देश अलग-अलग हैं।

लेकिन आज के इस लेख में हम इस प्रश्न का उत्तर प्राप्त करेंगे और जानेंगे कि एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? तो आइये लेख को शुरू करें।

एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी

एशिया का सबसे बड़ा देश जानने से पहले लिए हमेशा महाद्वीप के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। तो एशिया दुनिया का सबसे महंगा महाद्वीप है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% हिस्सा है।

अक्सर लोगों का प्रश्न होता है कि एशिया में कितने देश हैं तो एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश हैं। यह उत्तरी पूर्वी और दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। यह उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में यूरोप से घिरा हुआ है।

एशिया महादेव दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, जिसमें लगभग 4.5 अरब लोग रहते हैं। चीन और भारत एशिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश कहलाते हैं।

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

आइए अब हमेशा का सबसे बड़ा देश के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। तो यहां पर हम क्षेत्रफल के आधार पर और जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग सबसे बड़े देशों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

क्षेत्रफल के आधार पर एशिया के सबसे बड़े देशों की सूची

रैंकदेशक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
1रूस16,376,870
2चीन9,588,210
3भारत3,287,263
4कजाकिस्तान2,699,700
5सऊदी अरब2,149,690
6इंडोनेशिया1,904,569
7पाकिस्तान881,913
8ईरान1,648,195
9तुर्की783,562
10अफगानिस्तान652,230
11इराक438,317
12यमन527,970
13ओमान309,500
14सीरिया185,180
15फिलीपींस300,000
16लेबनान10,452
17कुवैत17,818
18जॉर्डन89,342
19आर्मेनिया29,743
20अज़रबैजान86,600

रूस

रूस केवल एशिया महाद्वीप का ही नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे बड़ा देश है। अक्सर कई लोग रूस को एशिया का सबसे बड़ा देश नहीं मानते हैं, क्योंकि इसका केवल 77% क्षेत्रफल ही एशिया महाद्वीप में आता है और बाकी का 23 प्रतिशत क्षेत्रफल यूरोप महाद्वीप में है।

परंतु विकिपीडिया एवं या स्रोतों के अनुसार, रूस को एशिया का सबसे बड़ा देश माना गया है। साथ ही एशिया को अंतर महाद्वीपीय देश भी कहा जाता है।

चीन

चीन एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 9.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ ही चीन एशिया का जनसंख्या के आधार पर भी सबसे बड़ा देश माना जाता है।

चीन केवल एशिया का ही नहीं बल्कि जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश है। क्योंकि यहां की आबादी 1.403 बिलियन से भी अधिक है। चीन की सीमा 14 देश से लगती है, जिसमें 12 एशिया में है।

भारत

एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश भारत है। यहां का क्षेत्रफल पूरे एशिया का 7.4 प्रतिशत क्षेत्रफल है। यानी की इसका कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है।

भारत केवल क्षेत्रफल के आधार पर तो एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है, परंतु जनसंख्या के आधार पर यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश माना जाता है। क्योंकि भारत की आबादी लगभग 133 करोड़ है।

भारत की सीमा 7 देश से लगती है, जिनमें सभी एशिया में ही है। और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यानी की अर्थव्यवस्था के आधार पर भारत छठवें स्थान पर है।

कजाकिस्तान

कजाकिस्तान एशिया का चौथा सबसे बड़ा देश है और यह दुनिया का नया सबसे बड़ा देश कहलाता है। यह मध्य एशिया में स्थित है। कजाकिस्तान की सीमा पांच देशों से लगती है और सभी देश एशिया में ही स्थित है। कजाकिस्तान का क्षेत्रफल 2724900 वर्ग किलोमीटर है।

कजाकिस्तान देश की जनसंख्या 18 मिलियन है और यह दुनिया का सबसे बड़ा लैंडलॉक देश कहलाता है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब एशिया का पांचवा सबसे बड़ा देश माना जाता है, क्योंकि इसका क्षेत्रफल 2149690 वर्ग किलोमीटर है। साथ ही यह दुनिया का 14 सबसे बड़ा देश है और पश्चिम एशिया में स्थित है।

सऊदी अरब की सीमा पांच देशों से लगती है, जिसमें फारस की खाड़ी, लाल सागर इत्यादि शामिल है। सऊदी अरब की जनसंख्या 33 मिलियन तक की है। और अर्थव्यवस्था के आधार पर यह 20वां सबसे बड़ा देश है।

जनसंख्या के आधार पर एशिया के सबसे बड़े देश

यहां पर हमने जनसंख्या के आधार पर एशिया महाद्वीप के कुछ सबसे बड़े देशों की सूची प्रदान की है।

रैंकदेशजनसंख्या (2023 अनुमान)
1चीन1,439,323,776
2भारत1,380,004,385
3इंडोनेशिया279,523,615
4पाकिस्तान220,892,340
5बांग्लादेश164,689,234
6जापान125,500,000
7फिलीपींस110,881,607
8थाईलैंड70,079,202
9वियतनाम98,020,953
10ईरान84,929,297

FAQ’s- Asia Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai?

Q. जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans- जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है, क्योंकि यहां की जनसंख्या 144 करोड़ है।

Q. दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans- दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश भारत है। इसके अलावा दक्षिण एशिया में बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, इत्यादि देश भी शामिल है।

Q. एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

Ans- एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है। यह हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है और इसका क्षेत्रफल केवल 298 वर्ग किलोमीटर है और यहां की आबादी 4 लाख 28 हजार है।

Q. एशिया का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

Ans- एशिया का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप भी माना जाता है।

Q. एशिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

Ans- एशिया का सबसे बड़ा शहर जापान का टोक्यो शहर है। क्योंकि यहां की आबादी 37435191 है। यह जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का भी सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है।

Q. एशिया का सबसे पुराना देश कौन सा है?

Ans- एशिया का सबसे पुराना देश नेपाल है। यह साउथ एशिया में स्थित है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको एशिया के सबसे बड़े देशों के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां मिल पाई होगी।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी जरूर साझा करें, और इसी प्रकार देश दुनिया से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना हेतु आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना क्या है

बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक कैसे करें

 दो भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कैसे करें

Leave a Comment