म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने 2024 Mutual Fund Distributor in Hindi

Mutual Fund Distributor Kaise Bane:- म्यूच्यूअल फंड कई लोगों के लिए एक लोकप्रिय निवेश करने का विकल्प है क्योंकि इसके माध्यम से लोग काफी ज्यादा लाभ कमाते हैं। लेकिन आप केवल म्यूचुअल फंड में निवेश करके ही नहीं बल्कि आप म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बन कर भी इसमें अपना करियर बना सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

तो अगर आप Mutual Fund Distributor या एजेंट बनना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने तो आप इस लेख में हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।

इस लेख में हम step by step guide के माध्यम से समझेंगे कि म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने (Mutual Fund Distributor Kaise Bane)? साथ ही हम म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

बंधन बैंक बैलेंस चेक कैसे करेंएसबीआई खाता का बैंक बैलेंस चेक कैसे करें
सभी बैंकों का मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालेंमुर्गी पालन या पोल्ट्री फार्म लोन कैसे लें

म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर क्या होता है: Mutual Fund Distributor kya hai

म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर को हम Mutual Fund Agent भी कहते हैं। इसके अलावा इसे हम हिंदी में म्यूचुअल फंड वितरक भी कहते हैं। यह ऐसे व्यक्ति होते हैं जो व्यक्तिगत रूप से अपनी एजेंसी खोल कर या अपनी संस्था खोल कर लोगों को म्युचुअल फंड प्लान में इन्वेस्ट करने से संबंधित जानकारियां प्रदान करते हैं और उन्हें गाइड करते हैं।

म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एक प्रोफेशनल करियर होता है जो निवेशकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों जोखिम लेने की क्षमता और अन्य कारकों के आधार पर निवेश करने के लिए सही म्यूच्यूअल फंड चुनने में मदद करता है।

इसके साथ ही Mutual Fund Agent आवश्यक कागज कार्रवाई पूरी करने में भी निवेशकों की सहायता करते हैं और उन्हें उनके किए गए निवेश पर Update भी प्रदान करते हैं।

Mutual Fund Distributor बनने के लिए योग्यता / एलिजिबिलिटी

म्यूच्यूअल फंड वितरक बनाने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इन पात्रता मानदंडों में Education और Certificate Requirement शामिल है।

नागरिकों को म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आपके पास हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और 3 वर्षों का डिप्लोमा सर्टिफिकेशन होना चाहिए। अगर आप बैचलर डिग्री Accouting या Finance में करते हैं तो आपके लिए ज्यादा बेनिफिट हो सकता है।

  • आपकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आपके पास National Institute of Securities Market (NISM) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आपके पास म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए Financial Service Industry में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने? Mutual Fund Distributor Kaise Bane

आइए हम स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से समझते हैं कि Mutual Fund Agent / distributor या वितरक कैसे बने?

NISM Certification परीक्षा उत्तीर्ण करें

Mutual Fund Agent बनने का सबसे पहला स्टेप National Institute of Securities Market (NISM) कि सर्टिफिकेशन परीक्षा पास करनी होगी।

NISM प्रतिभूति बाजार की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए SEBI द्वारा स्थापित एक पब्लिक ट्रस्ट है। म्यूच्यूअल फंड वितरकों के पास NISM V-A certification होना चाहिए।

तो सबसे पहले आप NISM V-A certification के लिए आवेदन करें और यह आवेदन आप NISM वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आपको इसके द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं को पास करना होगा।

AMFI के साथ रजिस्टर करें

>> अब जब आप NISM परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं तो आपको Association of Mutual Fund In India (AIMF) के साथ रजिस्टर होना होगा। 

1. AMFI एक Self-Regulatory Organization है, जो भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को Represent करता है।

2. म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आपको AMFI के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। या रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप अपने KYD का विवरण भरें और AMFI Registration फॉर्म भरे।

3. आपको एक ARN Application Form भरना होगा, जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स देनी होंगी। ध्यान रहे कि यह डिटेल्स आपके द्वारा दिए गए NISM परीक्षा वाले डिटेल्स के साथ मेल खाना चाहिए।

4. आप यह ARN Application Form ऑनलाइन भी भर सकते हैं या फिर आप CAMS – KRA ऑफिस भी जा सकते हैं और वहां पर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

5. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ दिनों के अंदर ही आपके दिए गए पते पर आपका ARN Card डिलीवर कर दिया जाएगा। और अब आप AMFI के साथ रजिस्टर हो चुके हैं।

AMC/ Mutual Fund House के पार्टनर बने

>> एक बार जब आपके पास ARN Card आ चुका है तो अब आपको AMC/ Mutual Fund House के साथ रजिस्टर करना होगा और इसमें पार्टनर के रूप में शामिल होना होगा।

>> आप अपनी Business Requirement के आधार पर एक या एक से अधिक म्युचुअल फंड हाउस के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में आप उन म्युचुअल फंड कंपनियों की म्युचुअल फंड योजनाओं को बेचने के लिए जिम्मेदार होंगे, जिनके साथ भी आपने पार्टनरशिप किया है।

>> यह म्यूच्यूअल फंड हाउस आपको ट्रेनिंग और मार्केटिंग से संबंधित सभी रिसोर्सेज प्रदान करती है और म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने में आपका मार्गदर्शन भी करती है। और इसके साथ ही जैसे-जैसे आप म्यूच्यूअल फंड की योजनाओं को सेल करेंगे, आपको कमीशन भी दिया जाएगा।

>> तो ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप एक Mutual Fund Agent या Mutual Fund Distributor बन सकते हैं।

Mutual Fund Agent Commission Chart– कमिशन कितना मिलता है

>> अगर हम म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन को देखें तो इसके कमीशन हर तरह के फंड के लिए अलग-अलग होते हैं। जैसे म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर को अलग-अलग फंड बेचने के आधार पर अलग-अलग कमीशन प्राप्त होता है।

>> हम आपको यह भी बता दें कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर जो कमीशन कम आता है वह Investor के Assets Under Management (AUS) का एक प्रतिशत होता है।

>> कमीशन की दर इक्विटी फंड के लिए 0.5 प्रतिशत से 2.5% होती है और Debt Fund के लिए यह कमीशन दर 0.2% से 0.5% होती है।

>> तो यहां पर यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कमीशन कोई एकमुश्त भुगतान नहीं है लेकिन जब तक Investor म्यूचुअल फंड में निवेश करता रहता है तब तक डिस्ट्रीब्यूटर को भी सालाना रूप से कमीशन प्राप्त होता है।

आइए यहां म्युचुअल फंड एजेंटों के लिए कमीशन चार्ट पर एक नजर डालते हैं -:

Equity funds 0.5% to 2.5%
Debt funds0.2% to 0.5%
Liquid funds0.05% to 0.2%
ELSS Fund4.5% to 10%

एक म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कि क्या जिम्मेदारियां होती है?

आइए Mutual Fund Disributor Details जान लेने के बाद हम Mutual Fund Agent roles को भी समझ लेते हैं।

  1. म्यूच्यूअल फंड एजेंट के रूप में प्रत्येक Investor की जरूरतों को समझ कर उन्हें प्राथमिकता देना और उनके वित्तीय लक्ष्यों की पहचान करना इनका कार्य होता है।
  • म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर की प्रमुख जिम्मेदारी नई वित्तीय उत्पादों के साथ अप टू डेट रहना और ग्राहकों को उनके बारे में जानकारी प्रदान करना है।
  • म्यूच्यूअल फंड एजेंट विभिन्न प्रकार के निवेश विकल्पों का आकलन करते हैं और ग्राहकों को क्यूरेटेड विकल्प प्रदान करते हैं। इसके साथ ही म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर का उद्देश्य ग्राहकों के जोखिमों को कम करना और उन्हें हाई रिटर्न प्रदान करना है।
  • सटीक वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रखना म्यूच्यूअल फंड एजेंट के काम का एक और महत्वपूर्ण पहलू है। इसमें अपने ग्राहकों के लिए लेनदेन विवरण आय विवरण और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी को ट्रैक करना शामिल है।

Mutual Fund Distributor और Mutual Fund Advisor में क्या अंतर है?

>> आजकल अक्सर लोग Mutual Fund Advisor और Mutual Fund Distributor में कंफ्यूज हो जाते हैं जबकि इन दोनों में अंतर समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

>> Mutual Fund Distributor मुख्य रूप से म्यूच्यूअल फंड प्रोडक्ट को हैंडल करते हैं, जबकि Mutual Fund Advisor प्रोडक्ट और सर्विसेज से संबंधित कई सारे म्यूच्यूअल फंड को संभालते हैं।

>> एक म्यूच्यूअल फंड एडवाइजर किसी Investor की Assets, Income, Liability और उनके खर्चो का विश्लेषण करके उन्हें किसी म्यूच्यूअल फंड के बारे में जानकारी देता है और उसमें निवेश करने का सलाह देता है।

>> इसके विपरीत म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर Investor के Risk Profile का विश्लेषण करते हैं और उनकी जरूरतों के अनुसार उन्हें Mutual Fund Product के बारे में जानकारी देते हैं।

साथ ही म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर AMFI के साथ रजिस्टर्ड होते हैं और म्यूचुअल फंड एडवाइजर SEBI के साथ रजिस्टर्ड होते हैं।

Mutual Fund Distributor कितनी होती है?

आइए हम Mutual Fund Distributor की सैलरी के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। तो हम आपको बता दें कि Mutual Fund Agent Salary उसके अनुभव पर निर्भर करती है। हालांकि Mutual Fund Agets की शुरुआती सैलरी ₹30000 महीने होती है परंतु 1 से 2 साल के अनुभव के बाद यह सैलरी ₹50000 से लेकर ₹100000 तक भी हो सकती है।

इसके अलावा भारत में कुछ ऐसे Mutual Fund Distributor भी हैं जो ₹200000 प्रति महीना का वेतन प्राप्त करते हैं।

FAQ’s – म्यूच्यूअल फंड एजेंट कैसे बनें

Q. म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बनते हैं?

Ans- म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए सबसे पहले आपको NISM परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उसके बाद ARN Card प्राप्त करना होगा और उसके बाद आपको AMC के साथ पार्टनरशिप करनी होगी।

इन तीनों चरणों को पालन करके आप म्यूचल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बन जायेंगे। इस लेख में हम ने इससे संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की है।

Q. एमएफ़ वितरक अपना कमीशन कितना कमाते हैं?

Ans- एमएफ वितरक का कमीशन म्यूच्यूअल फंड के आधार पर अलग अलग होता है। जैसे इक्विटी फंड पर 0.5% से जीत 2.5 प्रतिशत का कमीशन मिलता है और डेट फंड में 0.2% से 0.8% तक का कमीशन मिलता है।

Q. भारत की सबसे बड़ी म्यूच्यूअल फंड संस्था कौन सी है?

Ans- भारत की सबसे बड़ी म्युचुअल फंड संस्था यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया है जिसकी स्थापना 1963 में हुई थी।

Q. SBI Mutual Fund Agent Commission कितना होता है?

Ans- एसबीआई म्यूचुअल फंड एजेंट को भी लगभग 1% से 2% तक का कमीशन प्राप्त होता है। लेकिन यह कमीशन अलग-अलग फंड के लिए अलग-अलग निर्धारित किया जाता है।

निष्कर्ष – म्यूचुअल फंड वितरक या एजेंट कैसे बनें

Mutual Fund Distributor Kaise Bane:- आज के इस लेख में हमने जाना कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनने से संबंधित पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी।

यदि आप इस विषय पर और जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment