[2023] मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार क्या है – रजिस्ट्रेशन, पात्रता, उद्देश्य, रजिस्ट्रेशन फॉर्म – medhasoft.bih.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म 2023 mukhyamantri kanya utthan yojana:- बिहार की सरकार अक्सर अलग-अलग तरह कि योजनाएं लाती रहती है जिससे कि बिहार राज्य का विकास हो सके। इसी प्रकार बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक और योजना शुरू की गई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। यह योजना खासकर बालिकाओं के लिए चालू की गई है।

अगर आप भी बिहार राज्य के रहने वाले हैं और अपनी बेटी को इस योजना का लाभ दिलाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 (mukhyamantri kanya utthan yojana apply form) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही हम जानेंगे कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Online Apply कैसे करें? तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करेंबिहार निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें
बिहार आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करेंबिहार सरकार की योजनावों की लिस्ट

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है 2023?

बिहार सरकार ने राज्य में लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की है। योजना लड़कियों को जन्म से लेकर उनकी स्कूली शिक्षा पूरी होने तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और उनकी स्नातक की डिग्री पूरी होने पर ₹25000 की एकमुश्त राशि प्रदान करेगी।

यह योजना एक परिवार से दो बेटियों के लिए लागू है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / पंजीकरण करके इसका लाभ उठाया जा सकता है। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभार्थी के बैंक खाते में राशि जमा करा दी जाती है।

बिहार में लगभग 1.6 करोड लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह योजना राज्य में अधिक लड़कियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में सक्षम बनाएगी जिससे की साक्षरता दर में वृद्धि होगी और भविष्य में उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त भी बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं।

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन करने वाले समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • शिक्षा में लैंगिक अंतर को कम करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।
  • लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करना और लड़कियों के नामांकन दर में सुधार करना।
  • कौशल विकास और कैरियर परामर्श सहित लड़कियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना।
  • लड़कियों की शिक्षा और विकास के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना।
  • बिहार राज्य की लड़कियों के लिए उनके भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि

इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री पूरी होने तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिसमें उन्हें समय-समय पर अलग-अलग किसने प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में दी जाने वाली किस इस प्रकार है –

आयोजनराशि (रुपये में)
एक बेटी का जन्म2000
1 वर्ष पूर्ण होने पर1000
2 साल पूरे होने पर (टीकाकरण के बाद)2000
कक्षा 1-2 में लड़कियों के लिए वार्षिक सहायता600
कक्षा 3-5 में लड़कियों के लिए वार्षिक सहायता700
कक्षा 6-8 में लड़कियों के लिए वार्षिक सहायता (किशोर लड़कियों के लिए सैनिटरी नैपकिन सहित)1000 + 300
कक्षा 9-12 में लड़कियों के लिए वार्षिक सहायता1500
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण (कक्षा 12)10,000
स्नातक उत्तीर्ण25,000

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के लिए कौन पात्र है?

अगर कोई बालिका मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थी बनना चाहती है, तो उसे निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • बालिका बिहार की निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका ने 2019, 2020 और 2021 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया हो और वह ग्रेजुएशन में First Division से पास हुई हो।
  • बालिका ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल गया मान्यता प्राप्त स्कूल द्वारा पूरा किया हो।
  • एक परिवार के केवल दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जिस बालिका ने स्नातक पूरा कर लिया है या स्नातक में है वह विवाहित नहीं होनी चाहिए।
  • बालिका का बैंक में खाता होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

तो आइए हम आपको कुछ ऐसे आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी दे देते हैं जो आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana करते समय जरूरत पड़ेगी।

  • आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड
  • बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता की जानकारी
  • मोबाइल नंबर

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply online 2023 कैसे करें?

आपको यदि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म भरना है तो उसके लिए सबसे पहले आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।

हालांकि अगर हम बात करें CM Kanya Utthan yojana Bihar 2023 की तो इस समय 2023 में जिन्होंने भी अपना 12वीं कक्षा पास कर ली है यानी इंटरमीडिएट पास कर लिया है उनके लिए यह Scholarship Open हो चुका है।

  • सबसे पहले आप Student Registration करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Official Website

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पोर्टल खुल कर आएगा जहां पर आप को नीचे की तरफ स्क्रोल करना है और Click Here For Student Registration पर क्लिक करना है।
kanya-utthan-yojana-registration
  • इस पेज पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिख जाएगा और यहां पर आप देख सकेंगे कि आपको कुल 4 स्टेप में यह स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है।
mukhyamantri-kanya-utthan-yojana-bihar-apply-registration
  • उसके बाद आपको सारे दिए गए टिकबॉक्स पर क्लिक करके Continue पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुलकर आएगा, जहां पर आप अपने कॉलेज का इनरोलमेंट नंबर, मार्कशीट नंबर इत्यादि डालेंगे और Get Details पर क्लिक करेंगे।
  • अगर आपका नाम निकल कर आ जाता है तो इसका मतलब यह है कि आपका कॉलेज इस योजना में शामिल किया गया है।
  • अब आप Continue पर क्लिक करेंगे और आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिससे आपको सावधानी पूर्वक भर देना है। यहां पर आप अपनी सभी जानकारी बिल्कुल अच्छे से भरें ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
  • अब आपको नीचे अपना आधार Verification भी करना होगा और Bank Details डालना होगा। सभी छात्राओं को यह ध्यान रखना है कि उनका अपना बैंक खाता होना चाहिए जो कि उनके आधार कार्ड से लिंक हो।
  • अब आपका Mobile Verification और Email Verification भी किया जाएगा जहां पर आपको मोबाइल और ईमेल दोनों पर ही OTP आएगा।
  • जब आप सभी जानकारियां भर देते हैं तो आपको Finalize पर क्लिक करना है।
  • Finalize पर क्लिक करते ही आपके सामने एक Preview खुलकर आएगा जहां पर यह दिखाया जाएगा कि आपने क्या-क्या जानकारी भरी है। अब उन सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ ले और अगर आपको कुछ भी गलती नजर आती है तो आप Back जा कर उस गलती को सही कर ले और फिर उसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करे।
  • तो इस तरह आपका बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Registration के लिए हो चुका है।
  • जैसे ही आप रजिस्टर पर क्लिक करते हैं आप को आपकी User Id और Password से संबंधित यह बताया जाता है कि जैसे ही आपके द्वारा दिया गया Details Verify हो जाएगा आपको आपके मेल पर आपकी यूज़र आईडी और पासवर्ड मिल जाएगी जिसके बाद आपस में अप्लाई कर सकते हैं।

इसके साथ ही आपको प्रिंट का भी ऑप्शन दिया जाता है जहां पर आप प्रिंट बटन पर क्लिक करके अपने द्वारा भरे गए फॉर्म को प्रिंट कर सकते हैं और उसे अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं ताकि आगे आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 लॉगइन प्रक्रिया

अब अगर आपके पास ईमेल आईडी या फिर आपके मोबाइल नंबर पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड आ जाता है तो अब आपको नीचे दिए गए चरणों को पालन करके आगे की प्रक्रिया को पूरी करनी होगी।

  • Mukhyamantri kanya utthan yojana आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।

Bihar Mukhyamatri Kanya Utthan Yojana Login Link

  • क्लिक करने के बाद आपको वह Year चुना है जिस Year के लिए आपने इसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था। जैसे कि हम यहां पर 2023 पास स्टूडेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म वाले विकल्प पर क्लिक कर रहे हैं।
  • अब आपके सामने एक नया स्क्रीन खुलकर आ जाएगा जहां पर आप नीचे स्क्रॉल करने की तरफ जाएंगे और आपको नोटिफिकेशन वाले विकल्प में सबसे पहले ही Click Here to का विकल्प मिल जाएगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक कर देना है और आप तुरंत ही स्टूडेंट लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको मिले User ID और Password के माध्यम से इसमें लॉगइन करना है।
  • लॉग इन करने के तुरंत बाद ही आपके सामने आपका मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Status खुलकर आ जाएगा। जहां से आप अपना यह स्टेटस देख सकते हैं कि आपकी सभी जानकारियां Approve हुई है या नहीं।
  • साथ ही यहां पर अब आपको कोई भी डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी आपके यूनिवर्सिटी की तरफ से ही सभी चीजें Verify करके भेज दी जाएंगी।
  • आपको एक पेमेंट स्टेटस भी देखने को मिलेगा जहां पर पेंटिंग फॉर अप्रूवल ऑफ फंड फ्रॉम डिपार्टमेंट लिखा हुआ दिखाई देगा, जिसका अर्थ यह है कि जैसे ही डिपार्टमेंट के पास इस योजना का फंड आता है, वैसे यह राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी।

तो कुछ इस तरीके से आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List देख सकते हैं, फॉर्म भर सकते हैं और अप्लाई ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 फॉर्म भरने या अप्लाई ऑनलाइन करने में कोई भी समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर = +91-8292825106, +91-9534547098 +91-8986294256

ईमेल ID- mkuyinter2023@gmail.com

FAQ’s – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म

Q. कन्या उत्थान योजना का पैसा कब मिलेगा?

Ans- CM कन्या उत्थान योजना 2023 का पैसा सभी बालिकाओं को डिपार्टमेंट को फंड मिलते ही कर दिया जाएगा। और इसकी जानकारी आपके ईमेल के माध्यम से या आपके मोबाइल नंबर के माध्यम से मिल जाएगी।

Q. कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कब से भरा जायेगा?

Ans- कन्या उत्थान योजना का फॉर्म 2023 भरना शुरू हो गया है। आपको केवल इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है और रजिस्ट्रेशन करना है। इस लेख में हमने 2023 के पासआउट विद्यार्थियों के लिए फॉर्म भरने की सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक बताएं हैं।

Q. क्या स्नातक पास शादीशुदा महिला को भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?

Ans- जी नहीं, अगर महिला शादीशुदा है तो वह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ नहीं उठा सकती है। इसका लाभ केवल अविवाहित बालिकाओं को ही दिया जा रहा है।

Q. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?

Ans- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफ दिए गए लिंक पर क्लिक करके जा सकते हैं।

Q. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List कैसे देखें?

Ans- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें और आप अपने यूनिवर्सिटी के नाम से या अपने नाम से या फिर कॉलेज के नाम से या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से सर्च करना चाहते हैं।

तो उस सिलेक्ट करें और फिर अपना नाम या कॉलेज का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। इस तरह आप के लिस्ट निकल कर आ जाएगी।

निष्कर्ष – Mukhyamantri kanya utthan yojana

आज के इस लेख में हमने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारियां प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी।

अब आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इससे संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment