महाराष्ट्र लेक लड़की योजना क्या है – रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज, application form 2023

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना ऑनलाइन अप्लाई 2023 Lek Ladaki Yojana Maharashtra Apply:– महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेश किए गए नए बजट में गरीब लड़कियों के आगे की पढ़ाई के लिए ₹75000 तक की आर्थिक मदद प्रदान करने की घोषणा की गई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेश की गई इस योजना का नाम लेक लड़की योजना (Lek Ladaki Yojana/Scheme) है जिसके अंतर्गत केवल पात्र बालिकाओं के शिक्षा हेतु आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

लड़कियों या बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र लेक लड़की योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु से आगे की पढ़ाई के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इस पोस्ट में डिटेल में हम जानेंगे कि महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना क्या है? Lek ladki Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता में क्या-क्या है? साथ ही लेक लड़की योजना हेतु आवेदन कैसे करें (Lek Ladaki Yojana Maharashtra Apply) , इसकी प्रक्रिया को साझा किया है।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना हेतु आवेदन कैसे करें मध्य प्रदेश पशुधन बीमा योजना आवेदन कैसे करें
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना बैंक ऑफ़ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोलें 

लेक लड़की योजना महाराष्ट्र क्या है एवं आवेदन कैसे करें 2023 lek ladki yojana maharashtra

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य का बजट पेश करते हुए लेक लड़की योजना की घोषणा की। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के बालिकाओं की शिक्षा के लिए पात्र बालिकाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु से आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने जा रही है। Maharashtra Lek Ladaki Yojana का लाभ पीले और नारंगी राशन कार्ड वाले परिवार के बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।

लेक लड़की योजना के लिए आवेदन हेतु नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम द्वारा Lek Ladaki Yojana Apply / Registration करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर आवेदन करना होगा।

लेक लड़की योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता

बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा लेक लड़की योजना (Lek Ladki Yojana Maharashtra) की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत निम्नलिखित आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

1. महाराष्ट्र में पात्र परिवार में लड़की के जन्म होने पर सरकार द्वारा ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

2. बालिका यदि स्कूल जाने लगेगी तो पहली कक्षा में उसे ₹4000 आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

3. इसके अलावा यदि बच्ची छठी कक्षा में है तो सरकार द्वारा ₹6000 की मदद प्रदान की जाएगी।

4. यदि बालिका 11वीं कक्षा में शिक्षा ले रही है तो उसे सरकार द्वारा ₹8000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

5. बालिका 18 वर्ष की आयु पूरा होने पर एवं आगे की शिक्षा को अग्रसर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ₹75000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के लिए आवश्यक पात्रता । Lek Ladki Yojana Maharashtra

लेक लड़की योजना के तहत सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र के बालिकाओं के पास निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है।

  • बालिका को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • लेक लड़की योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के पास पीले या नारंगी रंग का राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
  • 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद आगे की शिक्षा जारी करने के लिए बालिका के पास शिक्षा संबंधी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • केवल गरीब परिवार के लेक लड़की योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

लेक लड़की योजना महाराष्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • लड़की का आधार कार्ड
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • परिवारिक राशन कार्ड (पीला एवं नारंगी)
  • शिक्षा संबंधी दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र

ऑनलाइन महाराष्ट्र लेक लड़की योजना हेतु आवेदन / रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

lek ladki yojana 2023 online apply:- महाराष्ट्र के मौजूदा सरकार के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लेक लड़की योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया हेतु अभी कोई आधिकारिक पोर्टल जारी नहीं किया गया है। यदि सरकार द्वारा लेक लड़की योजना अप्लाई हेतु कोई आधिकारिक पोर्टल या नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो इस वेबसाइट के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के बालिकाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए online या offline एप्लीकेशन फॉर्म (ladki lek yojana form) को भर कर आवेदन करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की बालिकाएं योजना के अंतर्गत जारी किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची अवश्य अपने पास रखें।

सारांश – महाराष्ट्र लेक लड़की योजना क्या है एवं आवेदन कैसे करें?

दोस्तों ऊपर के पोस्ट में महाराष्ट्र एक लड़की योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी को साझा किया गया है। इस योजना को मौजूदा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में जारी किया गया। अतः पोस्ट में लेक लड़की योजना आवेदन प्रक्रिया एवं योजना के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज की जानकारी को बताया गया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लेक लड़की योजना हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अभी कोई ऑफिशियल पोर्टल जारी नहीं किया गया है। जैसे इस योजना के आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी किया जाता है तो इस वेबसाइट के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment